
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अचानक मुजफ्फरनगर पहुंचे। बताया गया कि मुख्यमंत्री दिल्ली से देहरादून सड़क मार्ग से जाते समय कुछ देर के लिए मुजफ्फरनगर में रुके। इसके बाद वे पुलिस लाइन पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना हुए।


मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई भाजपा नेता और पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा संक्षिप्त और अनौपचारिक बताया जा रहा है।

Post Views: 310












Total views : 448206