Select Language :

Home » एजुकेशन » प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण गोपाल अरोड़ा को मिला सीबीएसई का विशेष सम्मान

प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण गोपाल अरोड़ा को मिला सीबीएसई का विशेष सम्मान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: माउंट लिट्रा जी स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण गोपाल अरोड़ा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें डीपीएस हरिद्वार में आयोजित समारोह के दौरान सीबीएसई सीओई (COE) दिल्ली के प्रशिक्षण प्रमुख मनोज श्रीवास्तव तथा सीबीएसई सीओई (COE) देहरादून के प्रमुख मनीष त्यागी द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. कृष्ण गोपाल अरोड़ा विगत कई वर्षों से एक कुशल एवं समर्पित प्रशिक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा अर्थशास्त्र में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत कई ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण सत्रों का सफलतापूर्वक संचालन भी किया है।
वर्तमान में माउंट लिट्रा जी स्कूल मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत डॉ. कृष्ण गोपाल अरोड़ा का शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में योगदान निरंतर सराहनीय रहा है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के नवनीत भारद्वाज व चारु भारद्वाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान से पूरे मुजफ्फरनगर क्षेत्र के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 5 1 6
Total views : 345030

Follow us on