Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: टॉपर्स की रेस में होली एंजिल्स सबसे आगे, अहम और मिधा ने बढ़ाई स्कूलों की धड़कन!

मुजफ्फरनगर: टॉपर्स की रेस में होली एंजिल्स सबसे आगे, अहम और मिधा ने बढ़ाई स्कूलों की धड़कन!

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के पहले चरण के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परिणाम आते ही जनपद के स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। हालांकि, इस बार आधिकारिक जिला टापर की घोषणा नहीं की गई है। एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका गर्ग ने बताया कि कि अभी विद्यार्थियों को तीन विषयों में अंक सुधार (स्कूटनी) का अवसर मिलेगा, जिसके बाद ही अंतिम टापर सूची जारी होगी। वहीं, एसडी पब्लिक ने अपने बच्चों के अंक ही सर्वाजनिक नहीं किए, जिससे जिले में देर रात तक भी बच्चों व स्कूल प्रधानाचार्यों में टापर बच्चे को लेकर असमंजस का माहौल रहा, हालांकि अभी तक मीडिया में जारी हुई रिपोर्ट में होली एंजिल्स कांवेंट स्कूल के अहम गर्ग के सबसे अधिक अंक बताए जा रहे हैं, उनके 99.8 प्रतिशत अंक आए हैं। वहीं इसी विद्यालय की मिधा के भी 99.2 प्रतिशत अंक सामने आए हैं।

How to Make a News Portal

एमजी पब्लिक स्कूल और शारदेन स्कूल में प्रतिभा का प्रदर्शन:  एमजी पब्लिक स्कूल में अनाय गर्ग ने 98% अंकों के साथ बाजी मारी। उनके पीछे हार्दिक त्यागी व मौ. फैशल 97% के साथ दूसरे, अब्दुल रहीम 96.8% के साथ तीसरे और अक्षित तोमर 96.4% अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। उधर, शारदेन स्कूल में तारिणी सिंह ने 97.4% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वैदेही रावल 96.8% के साथ दूसरे और सिद्धि अरोड़ा व अनिका पंवार 96.6% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विशेष बात यह रही कि तारिणी सिंह, यथार्थ भला, अदिति गोयल और अबान दानिश ने मार्केटिंग में तथा प्रांजल सिंह, साजिद हुसैन, नीव अरोड़ा व यश गर्ग ने ए.आई. में पूरे 100 अंक प्राप्त किए।

आर्य एकेडमी और डीएस पब्लिक स्कूल में भी छाई खुशियां:  आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। निदेशक सुघोष आर्य ने बताया कि छात्रा अक्षिका बालियान ने 94%, चित्रांशा भट्ट ने 90% और सोनल चौधरी ने 85.4% अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या सोनिका आर्या ने बच्चों की मेहनत की सराहना की।

डीएस पब्लिक स्कूल में लक्ष्य मित्तल 97.2% अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। विद्यालय के अन्य मेधावियों में धारवी शर्मा 95.6%, अभय गोयल 93.8%, मैत्री मंगल 93.4%, पूर्वी व आरव आर्य 93%, अवनी चौधरी 92.6%, उर्वी शर्मा 92.2%, रुद्र प्रताप शर्मा 91.8%, रिद्धि बंसल और दृष्टि अरोड़ा ने शानदार अंक पाकर स्कूल को गौरवान्वित किया। देर शाम तक सभी स्कूलों में रिजल्ट डाउनलोड करने और जश्न मनाने का सिलसिला जारी रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 5 5
Total views : 392526

Follow us on