उत्तर प्रदेश

टला बड़ा हादसा, डीएम कार्यालय के विश्राम गृह की छत गिरी

LP Live, Muzaffarnagar: डीएम कार्यालय में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। डीएम कार्यायल के विश्राम गृह की छत भरभराकर गिर गई। तेज आवाज के साथ गिरी छत की आवाज सुनने पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कमरा खोलकर देखा, जिसकी सूचना डीएम को दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर डीएम को घटना से अवगत कराया। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा रविवार होने के कारण टल गया।

कचहरी परिसर में डीएम कार्यालय बना हुआ है। जहां डीएम अपने कार्यालय में बैठकर जन सुनवाई व अन्य कार्य करते हैं। ठीक उसी के पीछे उनका विश्राम गृह बना हुआ है। विश्राम गृह में डीएम विश्राम करने के साथ मिलने आने वाले लोगों के साथ भी बैठकर वार्ता करते रहते हैं। इसके अलावा विश्राम गृह खुला होने के कारण वहां तैनात कर्मचारियों का भी आना जाना रहता है। इसी विश्राम गृह की छत रविवार दोपहर को भरभराकर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर तैनात कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना डीएम को दी गई। सूचना के बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मौके पर पहुंचकर वहां की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित निर्माण विभाग के इंजीनियर को मुआयना कर बनवाने के निर्देश दिए गए। डीएम कार्यालय के विश्राम गृह की छत गिरने की सूचना से अफरातफरी मच गई। सभी ने यह सोचकर भगवान का शुक्र अदा किया कि यह छत रविवार को गिरी, जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि डीएम कार्यालय के विश्राम गृह की छत गिरी है। काफी नुकसान हुआ है। जानकारी डीएम को दी गई है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button