समोली विवाद के घायल को देखने पहुंची भीम आर्मी


LP Live, Muzaffarnagar: रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव समोली में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद घायल अनुज से मिलने भीम आर्मी कार्यकर्ता जिला अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने घायल अनुज से मिलकर हालचाल लिया। इस दौरान झगड़े का कारण पूछा गया। घायल अनुज ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव समोली में दो पक्षों में खेत में काम करने के दौरान झगड़ा हो गया था। दोनों ही पक्ष से दो लोग घायल हुए थे। इसमें दोनों पक्षों के लोग अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि थाने एक दारोगा ने उनके घर में भी तोडफोड़ कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल ली। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती घायल अनुज से मिलने भीम आर्मी के मंडल महासचिव जगदीश पाल, जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी आदि लोग पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। मंडल महासचिव ने बताया समोली में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज करने के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
