उत्तर प्रदेशदेश

मुजफ्फरनगर की काऊ सेंचुरी में हुआ गोवंश का आगमन

LP Live, Muzaffarnagar: पुरकाजी के गांव तुगलकपुर कम्हेड़ा में बनी काऊ सेंचुरी का सोमवार को शुभारम्भ हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने गोवंश जोड़े का स्वागत किया। गाय और सांड के जोड़े को तिलक लगाकर उनका आगमन हुआ। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

पुरकाजी क्षेत्र के गांव तुगलकपुर कम्हेड़ा में 40 एकड़ जमीन में काऊ सेंचुरी का निर्माण हुआ है। करीब 5 हजार के गोंवंस की क्षमता के लिए काऊ सेंचुरी का डॉक्टर संजीव बालियान ने निरीक्षण  किया। इस दौरान बनकर तैयार हुए 12 सेड की गुणवत्ता देखी। सबसे पहले उन्होंने काऊ सेंचुरी में बनी गोवंस ली प्रतिमा का अनावरण किया, जिसके बाद वंहा टीनसेड, भूसा गोदाम, साहित अन्य रख रखाव की व्यवस्था देखी। अंत में डॉ संजीव बालियान ने गोवंश के जोड़ों को तिलक लगाकर उनका काऊ सेंचुरी में आगमन कराया। इस अवसर पर डेरी पशुपालन बोर्ड के अधिकारी एवं चिकित्सा अमित चौधरी, सुमित रोहल, कुशपुरी, विपुल भटनागर आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button