अपराधउत्तर प्रदेश

मांगेराम त्यागी पर मुकदमा दर्ज होने से समाज में आक्रोश

LP Live, Muzaffarnagar: शहर कोतवाली क्षेत्र में शिवचौक के पास स्थित तुलसी पार्क एक टीवी चैनल की डिबेट में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष का  त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी  के साथ हो गया। कहासुनी होने पर वहां हंगामा भी हुआ। पुलिस ने  मामले को शांत किया। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मांगेराम त्यागी  समेत पांच के िखलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विरोध में फ्रैंडस कालोनी बैठक की गयी, जिसमे त्यागी समाज ने एक मंत्री पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।
मंगलवार देर रात तुलसी पार्क में एक टीवी चैनल की डिबेट में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर व त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी पहुचे। डिबेट के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। आरोप है अजय सागर ने भाजपा के खिलाफ बोलने पर विरोध किया था। दोनों के बीच कहासुनी होने पर मामला बिगड गया। इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस ने अजय सागर की तहरीर पर मांगेराम त्यागी, विदित त्यागी समेत पांच के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुकदमा दर्ज होने के विरोध में बुधवार को फ्रैंडस कालोनी स्थित त्यागी धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दर्ज कराए गए मुकदमे की निंदा की गयी। उन्होंने कहा कि चुनावी डिबेट में सभी को अपनी बाते रखने का हक है।
बैठक में लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील त्यागी, दिग्विजय सिंह त्यागी, विकास शर्मा, सोनू त्यागी, विपिन त्यागी आदि समाज के लोग मौजूद रहे। मांगे राम त्यागी का कहना कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button