Select Language :

Home » एजुकेशन » पुरातन विद्यार्थियों ने श्रीराम कालेज में साझा किए तरक्की के अनुभव

पुरातन विद्यार्थियों ने श्रीराम कालेज में साझा किए तरक्की के अनुभव

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के सभागार में एलुमनाई मीट-2026 का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के लगभग 1020 पुरातन विद्यार्थी का सम्मानित किया गया। सभी ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के अनुभव मंच से साझा किए। यह कार्यक्रम दो सत्रों में चला।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चैयरमेन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, डा. अशोक कुमार, प्राचार्य डा. प्रेरणा मित्तल आदि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं द्वारा पारम्परिक रूप से गणेश वन्दना प्रस्तुत कर की। इसके पश्चात वाणिज्य विभाग छात्र-छात्राओं द्वारा घूमर-घूमर गीत पर नृत्य कर कार्यक्रम मे मौजूद पुरातन विद्यार्थियों का मन मोह लिया। पत्रकारिता के छात्रों ने गुजराती संस्कृति पर गुजराती लोक नृत्य उडी-उडी जाये दिल की पतंक पर धमाकेदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

इस दौरान पहले सत्र में एलुमनाई मीट का परिचय सत्र रहा, जिसमें पुरातन विद्यार्थियों ने अपने बारे में विस्तार से परिचय देते हुए अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव सांझा किए व श्रीराम कॉलेज से जुडी भावनात्मक यादो को भी ताजा किया। द्वितीय सत्र तकनीकी सत्र रहा, जिसमें अलग-अलग विभागो के पुरातन विद्यार्थियों ने वर्तमान में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों व विभाग के प्रवक्ताओं के साथ इस सत्र में प्रतिभाग किया।

इस सत्र का उद्देश्य पुरातन विद्यार्थियों के साथ वर्तमान विद्यार्थियों का परिचय कराना व कार्य क्षेत्र में वह किस प्रकार अपने जूनियर्स की मद्द कर सकते है इन सब बातों पर विचार किया गया। कालेज चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस मीट में वर्ष 2004 से लेकर अब तक के पास आउट विद्यार्थियों ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी यादों व अनुभवों को साझा किया और महाविद्यालय द्वारा की गई इस एलुमनाई मीट की प्रशंसा की। कार्यक्रम सफल बनाने में डा. एसएन चौहान, डा. अशोक कुमार, डा. सौरभ मित्तल, देवेन्द्र चौधरी, बाहय प्रवेश समन्वयक, नीतू सिंह, डा. पूजा तोमर, डा श्वेता राठी, प्रमोद कुमार आदि स्टाफ का सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 4 6
Total views : 392505

Follow us on