Select Language :

Home » अपराध » लोनी प्रदूषण: बेहटाहाजीपुर में 12 अवैध प्रदूषणकारी फैक्ट्रियां सील

लोनी प्रदूषण: बेहटाहाजीपुर में 12 अवैध प्रदूषणकारी फैक्ट्रियां सील

लोकपथ लाइव, लोनी (गाजियाबाद): लोनी प्रशासन ने सोमवार को भी बेहटाहाजीपुर क्षेत्र में अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नायब तहसीलदार रति गुप्ता के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगरपालिका परिषद की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अवैध रूप से अवैध प्रदूषणकारी इकाइयों कोयला जलाते हुए मिली।  इस दौरान 12 अवैध प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को सील किया गया।

How to Make a News Portal

नयाब तहसीलदार रति गुप्ता ने बताया कि सोमवार को निरीक्षण के दौरान बेहटाहाजीपुर में बड़ी संख्या में प्रदूषणकारी इकाइयां संचालित पाई गई जो पर्यावरण  की धज्जियां उड़ा रहे थे। टीम ने मुख्य रूप से लोहे और एल्युमीनियम गलाने वाली भट्टियों को रंगे हाथ चलते हुए पकड़ा। इन भट्टियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की संभावना के चलते तत्काल कार्रवाई करते हुए इन भट्टियों को बुझाया और इकाइयों व मशीन को सील कर दिया।

नायब तहसीलदार रति गुप्ता ने संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सील की गई इकाइयों में काम शुरू हो गया या सील से छेडछाड हुई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने क्षेत्र में अन्य कई धूल-मिट्टी और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को भी चिन्हित किया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 5 0 2 5
Total views : 266862

Follow us on