Select Language :

Home » अपराध » खतौली में दुर्घटना, ई-रिक्शा चालक की मौत

खतौली में दुर्घटना, ई-रिक्शा चालक की मौत

लोकपथ लाइव, खतौली (मुजफ्फरनगर)
खतौली कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना रोड पर ओवरटेक करते समय डीसीएम चालक ने ई-रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर लगी भीड़ में फरार चालक को पकड़ने की मांग की।

How to Make a News Portal

खतौली के मोहल्ला सददीक नगर निवासी 28 वर्षीय इस्लाम शुक्रवार की सुबह बुढ़ाना रोड पर सवारी का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान खतौली से बुढाना की ओर जा रहे डीसीएम चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुआ डीसीएम दुकानों में घुस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक को सरकारी अस्पताल में भिजवाया, वही मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर फरार चालक को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 4 5 3
Total views : 393320

Follow us on