उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज ने बनाया जिलाध्यक्ष


LP Live, Muzaffarnagar: फ्रेंड्स कालोनी स्थित त्यागी भवन में बुधवार को राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति का कार्यक्रम हुआ। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी बाबी त्यागी ने शेखर त्यागी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में मांगेराम त्यागी ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनाने पर अब जनपद में आगे की तैयारी की जाएगी। बाबी त्यागी ने कहा कि युवा जिलाध्यक्ष बनने से हमारे संगठन में युवाओं की सोच से कार्य होगा। इस अवसर पर हरिओम त्यागी, अनुज त्यागी, विजित त्यागी, आदेश त्यागी कालन्द, नवीन त्यागी, बृजेश त्यागी, हरीश त्यागी, सोहंजनी, सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
