
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के नाम पर मरीजों से 500 रुपये मांगने का मामला सामने आया है। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव लुसाना निवासी सोनिया और मंगलेश्वर सैनी ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में उनसे सीटी स्कैन कराने के लिए 500 रुपये मांगे है। पीड़ितों ने सीएमएस कार्यालय के बाहर तैनात गार्ड पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ितों ने जिला अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचीं सोनिया ने बताया कि सीटी स्कैन कराने के दौरान उनसे पैसे मांगे गए। उन्होंने गार्ड पर दलाली का आरोप लगाया। नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सजा की मांग की। वहीं, मंगलेश्वर सैनी ने कहा कि इस बार वें डॉक्टर के पर्चे पर सीटी स्कैन लिखवाकर और मोहर लगवाकर पहुंचे थे, बावजूद इसके उनसे पैसे मांगे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी वेतन पाने के बावजूद कुछ लोग मरीजों से वसूली कर रकम आपस में बांटते हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें मरीज सोनिया ने गार्ड पर खुलेआम 500 रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. भुजवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित से जानकारी लेकर आरोपी गार्ड से वार्ता होगी। दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 53












Total views : 458703