Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » पत्रकार ने माँगी इच्छा मृत्यु, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

पत्रकार ने माँगी इच्छा मृत्यु, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर:  शहर के पचेड़ा रोड स्थित अंकित विहार निवासी पत्रकार भूपेंद्र कुमार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपने बच्चों सहित इच्छा मृत्यु (Euthanasia) की अनुमति मांगी है। पीड़ित ने जानसठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जिसके कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर भी जांच के नाम पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है।

How to Make a News Portal

गलत इलाज और रिपोर्टों में विरोधाभास का गंभीर आरोप राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में पत्रकार भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्होंने 13 अक्टूबर को अपनी पत्नी पिंकी को जानसठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 15 अक्टूबर की रात उनकी मृत्यु हो गई।

पीड़ित पत्रकार पति ने अस्पताल की मेडिकल रिपोर्टों में बड़े विरोधाभास का दावा किया है। पत्र के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को फेफड़ों का गंभीर संक्रमण और सेप्सिस (Sepsis) बताकर उसी दिशा में इलाज शुरू किया। इसके विपरीत, उसी दौरान किए गए चेस्ट एक्स-रे की आधिकारिक रिपोर्ट में फेफड़ों को पूरी तरह सामान्य (साफ) बताया गया था। भूपेंद्र का दावा है कि पत्नी का ऑक्सीजन लेवल गिरने का असली कारण हृदय संबंधी (कार्डियक) समस्या थी, लेकिन डॉक्टरों ने किसी कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह नहीं ली। गलत क्लीनिकल मैनेजमेंट के चलते मरीज की हालत बिगड़ती गई और उनकी जान चली गई। एक महीने बाद भी कार्रवाई न होने से आहत हुआ परिवार भूपेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी (DM) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को लिखित शिकायत देकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि घटना के एक महीने बाद भी न तो कोई मेडिकल बोर्ड गठित किया गया और न ही साक्ष्य के तौर पर अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज जब्त की गई। प्रशासनिक उदासीनता और न्याय की उम्मीद टूटने से आहत होकर उन्होंने अपने बच्चों के साथ इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

अधिकारी का पक्ष:

“महिला की मौत के मामले में उनके पति की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया जा चुका है। अगले दो से तीन दिनों में निजी अस्पताल में पिंकी की मौत के कारणों की जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।” — डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, सीएमओ, मुजफ्फरनगर

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 5 6 1 6
Total views : 455831

Follow us on