Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान आज से शुरू, 16 दिसंबर तक दर्ज होगी दावे और आपत्तियां

मुजफ्फरनगर: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान आज से शुरू, 16 दिसंबर तक दर्ज होगी दावे और आपत्तियां

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मंगलवार (आज 17 नवंबर) से शुरू हो गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जानकारी दी गई कि 17 नवंबर से मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है और नागरिक 16 दिसंबर 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ और नामित अधिकारी: बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदाता सूची का वाचन करेंगे, ताकि मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की आसानी से जांच कर सकें। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर नामित अधिकारी भी तैनात रहेंगे, जो मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, नाम हटवाने अथवा विवरण में संशोधन से संबंधित निर्धारित प्रपत्र स्वीकार करेंगे।
चार दिन चलेंगे विशेष अभियान दिवस: मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से चार विशेष अभियान दिवस तय किए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन तिथियों पर संबंधित अधिकारी और बीएलओ अनिवार्य रूप से बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों का निस्तारण करेंगे।
राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील: प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने और पात्र युवाओं व नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए बूथ स्तर पर निगरानी और जागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 5 4 2 9
Total views : 455603

Follow us on