
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर,।जिले के नवागत जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को देर शाम
मुजफ्फरनगर पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।
सुनील कुमार सिंह इससे पहले ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर तैनात थे। शासन की ओर से हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव बनाया गया है।
नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही जनपद में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हो गया है। अब जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निस्तारण और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नए जिलाधिकारी की प्राथमिकताओं पर नजर रहेगी।
Post Views: 145












Total views : 453621