Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह के तिलक समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह के तिलक समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

लोकपथ लाइव, अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के सुपौत्र तथा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के तिलक एवं सगाई समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। शनिवार शाम करीब 3:45 बजे हापुड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री रामघाट रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर गए, जहां उन्होंने दोनों भाइयों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शाम करीब 4:17 बजे मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने ‘जय श्रीराम’ और ‘नमो पार्वती पतये, हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ लोगों का अभिवादन किया। अपने करीब छह मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि बांके बिहारी और हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का आशीर्वाद सदैव दोनों भाइयों पर बना रहे। कार्यक्रम में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सीएम ने इसे बाबूजी के परिवार के प्रति जनता का अटूट स्नेह बताया और सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के हल्के-फुल्के अंदाज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया, जब उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने अपनी पत्नी के दबाव में यह न्योता दिया है, जिसकी वजह से हम सभी को भी इस दावत में शामिल होने का अवसर मिल गया। उनकी इस बात पर मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों समेत पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। समारोह में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, विधायक अनिल पाराशर और राजकुमार सहयोगी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिसके बाद करीब 4:30 बजे मुख्यमंत्री आगरा के लिए रवाना हो गए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 4 0 4 0
Total views : 453621

Follow us on