Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में शिक्षकों की प्रतियोगिताओं के साथ मना बाल दिवस

एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में शिक्षकों की प्रतियोगिताओं के साथ मना बाल दिवस

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस का पर्व बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं ने बच्चों का दिन यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक अनोखी विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों की भूमिका निभाकर समां बांध दिया। अध्यापकों की इन मनोरंजक और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया।
इसके बाद बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके तहत कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा, ‘सभी के लिए शिक्षा’ तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसे गंभीर विषयों पर कला के माध्यम से संदेश लेखन प्रतियोगिता हुई। वहीं, कक्षा 6 और 7 के छात्रों के लिए ‘कुकिंग विद एंड विदाउट फायर’ और कक्षा 8, 9 व 11 के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता संपन्न हुई।
बाल दिवस के साथ-साथ विद्यालय में खेल दिवस ‘स्पार्टा’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के लिए ‘रेडी टू स्कूल’, ‘मेक ए टावर’, हर्डल रेस, स्किपिंग रेस, हुला हूप और रिले रेस जैसी रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में हमेशा प्रसन्न रहने, निरंतर सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर अकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल और किंडरगार्डन कोऑर्डिनेटर शीतल गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 2 9 9 3
Total views : 452259

Follow us on