Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित, शासनादेशों की अवहेलना और लापरवाही पर कार्रवाई

मुजफ्फरनगर में खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित, शासनादेशों की अवहेलना और लापरवाही पर कार्रवाई

लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू पर कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मंडलीय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), सहारनपुर मंडल के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच के लिए मंडलीय शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 31 अक्टूबर 2026 को जारी निलंबन पत्र के अनुसार, शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश प्रयागराज के 29 अक्टूबर 2026 के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पत्र में खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू पर शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं।
आदेश के मुताबिक उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत भोजनमाताओं के मानदेय में वृद्धि के संबंध में विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन नहीं कराया गया और न ही कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इसके अलावा सरप्लस शिक्षकों की सूची बिना हस्ताक्षर के एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने तथा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं करने के आरोप भी शामिल हैं।
निलंबन आदेश में इन कृत्यों को प्रथम दृष्टया दोषपूर्ण मानते हुए बीईओ कमलेश बाबू को निलंबित किया है, प्रकरण की जांच मंडलीय शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल करेंगे। निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल सहारनपुर स्थित मंडलीय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 7 8 4 6
Total views : 445590

Follow us on