Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » सृजन प्रेस के संस्थापक अरविंद गुप्ता का निधन, पत्रकारिता और व्यापार जगत में शोक

सृजन प्रेस के संस्थापक अरविंद गुप्ता का निधन, पत्रकारिता और व्यापार जगत में शोक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित सृजन प्रेस के संस्थापक अरविंद गुप्ता का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता, व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अरविंद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
नगर के आर्यपुरी क्षेत्र निवासी अरविंद गुप्ता के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके मित्रों, परिचितों, शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शनिवार सुबह नौ बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों के अनुसार, दिवंगत अरविंद गुप्ता की अंतिम यात्रा शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को सुबह नौ बजे उनके निज निवास 14/4, बाग केशो दास, आर्यपुरी से प्रारंभ होगी। अंतिम यात्रा शहर श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने सभी मित्रों, परिचितों और शुभचिंतकों से अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचने का अनुरोध किया है।
लोकपथ लाइव परिवार ने जताया शोक
सृजन प्रेस के संस्थापक अरविंद गुप्ता के निधन पर लोकपथ लाइव न्यूज परिवार ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 7 5 1 2
Total views : 445194

Follow us on