Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बारिश के बीच पीईटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी, 6718 अनुपस्थित

बारिश के बीच पीईटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी, 6718 अनुपस्थित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए मुजफ्फरनगर में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शुक्रवार को निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया और वे समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। शुक्रवार को पहली पाली के लिए पंजीकृत 10,320 परीक्षार्थियों में 3,584 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 6,736 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली के लिए भी 10,320 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 3,134 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 7,186 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार शुक्रवार को दोनों पालियों को मिलाकर कुल 13,922 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने बताया कि सभी 22 केंद्रों पर दूसरे दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 7 5 1 2
Total views : 445194

Follow us on