Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर के स्कूलों में कल रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने दिए आदेश

मुजफ्फरनगर के स्कूलों में कल रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने दिए आदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। परीक्षा के सफल, सुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मुजफ्फरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) हरिकेश यादव द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जनपद में 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई (CBSE), आईसीएससी (ICSE) और उच्च शिक्षण संस्थानों में एक दिन का शैक्षिक अवकाश घोषित किया गया है।
22 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है परीक्षा
कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष सचिव (उत्तर प्रदेश शासन, कार्मिक अनुभाग) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में  (PET-2026) की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 22 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्थाओं और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर को शिक्षण संस्थानों में अवकाश रखने का यह निर्णय लिया गया है।
परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा अवकाश
जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह शैक्षिक अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। जिन शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 में लगाई गई है, वे निर्धारित समयानुसार अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। शासन और विभाग के इस आदेश का सभी संबंधित संस्थानों द्वारा कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 6 5 9 7
Total views : 443965

Follow us on