
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जापान में आयोजित पैरालिंपिक प्रतियोगिता में देश और जिले का मान बढ़ाने वाली दो रजत पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ी कु. प्रीति पाल मंगलवार को अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर लौट आईं। उनके आगमन को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। घर पहुंचने से पहले प्रीति पाल सीधे शहर के ऐतिहासिक अहिल्याबाई चौक पर पहुंचीं, जहां पाल-धनगर समाज के लोगों और गणमान्य नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले में जश्न का माहौल
जापान में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम करने वाली प्रीति पाल के स्वागत समारोह में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में रमेश पाल, दर्शन पाल, पवन पाल, विनय पाल, राजेश पाल, विजय पाल, गुड्डू पाल, प्रमोद पाल, मुन्नु राम पाल, नितिन पाल, निगंत अरोड़ा, जोनी पाल, अक्षय पाल, शिव कुमार मास्टर और चरण सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा
स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रीति पाल की इस अभूतपूर्व सफलता ने मुजफ्फरनगर सहित पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वक्ताओं ने कहा कि एक बेटी की इस महान उपलब्धि से जिले और देश की नई पीढ़ी में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया जोश और उत्साह पैदा होगा।
Post Views: 138












Total views : 443533