Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » राशन विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में जिला कार्यकारिणी घोषित

राशन विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में जिला कार्यकारिणी घोषित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राशन विक्रेता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश का जिला स्तरीय सम्मेलन शहर के एक होटल में हुआ। इसमें नगर सहित विभिन्न तहसीलों के राशन विक्रेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाए जाने पर हर्ष जताया। वहीं इस दौरान नए पदाधिकारियों की घोषणा हुई।
राशन विक्रेता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप राशन विक्रेताओं के परिचय के साथ हुआ। इस दौरान जिला संयोजक के रूप में राजकुमार सिद्धार्थ और नगर अध्यक्ष के रूप में संदीप कुमार पाल की घोषण हुई। इस दौरान सभी ने निर्णय लिया कि मुजफ्फरनगर की नई कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से घोषित करते हुए जिले की संपूर्ण कार्यकारिणी गठित की जाए। इस अवसर पर जिला संयोजक राजकुमार सिद्धार्थ व नगर अध्यक्ष संदीप कुमार पाल को अमित कसाना खतौली, गौतम, अंकुश गर्ग, फरमान आदि नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता राहुल गोयल, नीरज शर्मा, नत्थीराम पाल, दीपक वर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, श्रवण मोंगा, हरदीप सिंघल मीरापुर, साजिद अली, उदय लक्ष्मी, संजय जानिया, कपिल कुमार, सावेज, कलीम, हरदीप, अमित कसाना खतौली, सुरेन्द्र, संदीप कुमार पाल, नकुल कुमार, अनमोल गर्ग, विपिन कुमार, मीनाक्षी, कृष्ण कुमार पाल, आसिफ खान सहित मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 5 9 3 2
Total views : 443092

Follow us on