Select Language :

Home » अपराध » MBBS छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शव लेकर कैथल लौटे परिजन

MBBS छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शव लेकर कैथल लौटे परिजन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष की छात्रा शगुन सैनी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मंसूरपुर थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग (फांसी पर लटकना) आया है। छात्रा के माता-पिता हरियाणा के कैथल से मुजफ्फरनगर पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अपने साथ ले गए।
सोमवार 19 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल स्थित कमरे में छात्रा का शव मिलने की सूचना पर मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था।
एसपी सिटी अमृत जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 3 5 4 3
Total views : 440029

Follow us on