Select Language :

Home » एजुकेशन » श्रीराम ग्रुप कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान, मेधावियों को दिए प्रशस्ति पत्र

श्रीराम ग्रुप कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान, मेधावियों को दिए प्रशस्ति पत्र

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, लघु उद्योग भारती मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष जगमोहन गोयल, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुशपुरी, आईआईए मुजफ्फरनगर के सचिव राहुल मित्तल सहित कई प्रमुख स्टार्टअप प्रोफेशनल्स और कॉर्पोरेट इनोवेटर्स उपस्थित रहे।
इस दौरान सुरेश राणा ने युवाओं और उद्यमियों को इस महा-संकल्प का हिस्सा बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न संकायों व संस्थानों के टॉपर्स एवं विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 0 8 5 4
Total views : 436526

Follow us on