Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मेधावी छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की सीएमओ, डॉक्टर बनने की मिली प्रेरणा

मेधावी छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की सीएमओ, डॉक्टर बनने की मिली प्रेरणा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा अंजनी पाल को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए सीएमओ बनाया गया। सीएमओ ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर स्वास्थ्य विभाग के कामकाज समझाते हुए अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।
सरकारी गाड़ी से पहुंची कार्यालय, हुआ स्वागत
कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा अंजनी पाल सीएमओ की सरकारी कार से कार्यालय पहुंची। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने छात्रा का स्वागत किया। इसके बाद छात्रा को सीएमओ की आधिकारिक कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया गया, जो बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें उच्च पदों के प्रति प्रेरित करने का एक अनूठा प्रयास किया। एक दिन की सीएमओ बनने के बाद अंजनी पाल ने कहा कि उन्हें इस पद पर कार्य करके बेहद गर्व और अच्छा महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का सपना है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं भी छात्रा के साथ पहुंची।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 0 8 5 4
Total views : 436526

Follow us on