
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: डीएवी जोनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीएवी मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने अपने शानदार और आक्रामक खेल के दम पर पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक मुकाबलों में विद्यालय की अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग की दोनों ही टीमों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चंदन नगर की टीम को करारी शिकस्त दी और दोनों वर्गों के गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए।
दोनों वर्गों में मिली इस दोहरी स्वर्णिम सफलता से विद्यालय परिसर और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद विद्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ प्रधानाचार्या पूनम पवार ने विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर और मेडल पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम, अनुशासित खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें आगामी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Post Views: 178












Total views : 430826