Select Language :

Home » राजनीति » राज्यसभा चुनाव: प्रकाश पाल 2.28 करोड़ की संपत्ति के मालिक, पत्नी की आय ज्यादा

राज्यसभा चुनाव: प्रकाश पाल 2.28 करोड़ की संपत्ति के मालिक, पत्नी की आय ज्यादा

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रकाश पाल के नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे में उनकी आय और संपत्ति का विवरण सामने आया है। हलफनामे के मुताबिक प्रकाश पाल और उनकी पत्नी के नाम कुल 2 करोड़ 28 लाख 9 हजार 493 रुपये की संपत्ति दर्ज है।
प्रकाश पाल के पास 19 लाख 85 हजार 731.70 रुपये की चल संपत्ति, जबकि उनकी पत्नी के पास 41 लाख 23 हजार 762 रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति में प्रकाश पाल के नाम करीब 1.17 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के नाम 50 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की गई है।
सोना-चांदी और नकदी भी
हलफनामे के अनुसार प्रकाश पाल के पास 75 हजार रुपये नकद, जबकि उनकी पत्नी के पास 55 हजार रुपये नकद हैं। आभूषणों में प्रकाश पाल के पास 26 ग्राम सोना, जिसकी घोषित कीमत 3 लाख 67 हजार 68 रुपये है। उनकी पत्नी के पास 490 ग्राम चांदी, जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार 956 रुपये, जबकि अलग से 98 ग्राम सोने की कीमत 13 लाख 83 हजार 564 रुपये घोषित की गई है।
पत्नी की आय पति से कई गुना अधिक
आय के मामले में भी हलफनामे का आंकड़ा खासा चर्चा में है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रकाश पाल की घोषित आय 32,930 रुपये, जबकि उनकी पत्नी नीतू पाल की घोषित आय 7 लाख 3 हजार 580 रुपये है। यानी घोषित आय के हिसाब से पत्नी की आय प्रकाश पाल से करीब 21 गुना अधिक है।
वाहनों में प्रकाश पाल के नाम 34,814 रुपये कीमत की एक स्कूटी, जबकि उनकी पत्नी के नाम 56,335 रुपये कीमत की स्कूटी घोषित है।
नोट: संपत्ति और आय से जुड़े सभी आंकड़े नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में घोषित विवरण के आधार पर हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 6 4 3 7
Total views : 430825

Follow us on