Select Language :

Home » एजुकेशन » श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के बीच एमओयू हस्ताक्षर

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के बीच एमओयू हस्ताक्षर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं उन्नत कंप्यूटिंग के क्षेत्र में जिले के शैक्षणिक परिदृश्य को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर स्थित श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ है। इस समझौते के माध्यम से संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एडवांस्ड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ज्ञान-विनिमय तथा औद्योगिक प्रशिक्षण के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद सी-डैक, दिल्ली के वैज्ञानिक एवं केंद्र प्रमुख जितेंद्र सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संस्थागत सहयोग एवं उच्च तकनीकी शिक्षा में इस प्रकार की साझेदारियों के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, वरिष्ठ सलाहकार अरविंद कुमार ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी। सी-डैक के एडवांस्ड कंप्यूटिंग ट्रेनिंग स्कूल के ग्रुप हेड एवं वैज्ञानिक अपूर्व कोहली ने आधुनिकComputers एवं Emerging Technologies के विविध पहलुओं पर अपने सारगर्भित विचार रखे। इसके अलावा सी-डैक के वरिष्ठ परियोजना अभियंता डॉ. शोएब अली तथा फैकल्टी व कोर्स काउंसलर डॉ. रिचा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस एमओयू के जरिए संस्थान के विद्यार्थियों को सीधा व्यावहारिक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वर्तमान दौर त्वरित तकनीकी बदलावों का है। ऐसे में उच्च शिक्षण संस्थानों की यह नैतिक एवं शैक्षणिक जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को केवल डिग्री न दें, बल्कि उन्हें व्यावहारिक और उद्योगोन्मुखी कौशल से लैस करें। सी-डैक जैसी देश की शीर्ष तकनीकी संस्था के साथ यह सहभागिता हमारे विद्यार्थियों को आधुनिक प्रणालियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी दक्षता से जोड़ेगी।
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अश्वनी कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह समझौता पूरे संस्थान के शैक्षणिक वातावरण को अधिक तकनीक-केंद्रित और शोध-उन्मुख बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सौरभ मित्तल, डीन डॉ. विनीत शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. अंकुर कुमार, डीन डॉ. सुचित्रा त्यागी, और कंप्यूटर एप्लीकेशंस के डीन निशांत राठी सहित समस्त विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवक विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 2 1 0 3
Total views : 424918

Follow us on