Select Language :

Home » एजुकेशन » शिक्षकों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल, विजेता हुए पुरस्कृत

शिक्षकों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल, विजेता हुए पुरस्कृत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान (डायट) मुजफ्फरनगर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तर प्रदेश के निर्देशा पर ‘सप्तम जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता’ का  आयोजन किया गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपनी कलात्मक सोच और नवाचारी शैक्षणिक मॉडलों (TLM) का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य हरिकेश यादव, श्री कुंद कुंद जैन महाविद्यालय खतौली के प्रोफेसर अरविंद राणा, डायट गणित प्रवक्ता विकास अग्रवाल एवं सनातन धर्म डिग्री कॉलेज की सहायक आचार्य आसना गुप्ता ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पंकज वशिष्ठ ने अपने संबोधन में शिक्षकों के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि कला, क्राफ्ट और पपेट्री जैसी रचनात्मक विधाएं बच्चों में लर्निंग आउटकम की सम्प्राप्ति और उनके मानसिक विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा को मात्र औपचारिक प्रक्रिया न मानकर बच्चों के लिए सृजन और अन्वेषण का माध्यम बनाएं।

पारदर्शी मूल्यांकन के बीच घोषित हुए परिणाम

प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल (प्रो. अरविंद राणा,  विकास अग्रवाल एवं आसना गुप्ता) का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा सूक्ष्म अवलोकन के पश्चात घोषित परिणाम निम्नवत रहे, जिसमें यह शिक्षक विजेता रहा, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

  • प्राथमिक स्तर (भाषा): प्रीति चौहान (बुढ़ाना) एवं दीपाली कोकरा (शामली) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • प्राथमिक स्तर (गणित): मित्र सेन (मोरना) एवं विनय कुमार (भाल, थानाभवन) संयुक्त रूप से प्रथम रहे।

  • उच्च प्राथमिक स्तर (गणित): अमरेश पांडे (चरथावल) एवं विपिन कुमार (थानाभवन) ने बाजी मारी।

  • उच्च प्राथमिक स्तर (विज्ञान): शैली (नगर क्षेत्र) एवं निशु चिकारा (शामली) प्रथम स्थान पर रहे।

  • उच्च प्राथमिक स्तर (सामाजिक विज्ञान): अनुज कुमार (मोरना) एवं शालू कुमार (कांधला) विजेता बने।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डायट प्रवक्ता डॉ. विकिन, अंजली सिंह, श्रीपाल, शिव प्रसाद तथा डायट प्रशिक्षु भूमि देशवाल व रुचि शर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा। समारोह के समापन पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा विजेता शिक्षकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 1 3 1 9
Total views : 423849

Follow us on