Select Language :

Home » राजनीति » नितिन नबीन का मुजफ्फरनगर में भव्य स्वागत, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

नितिन नबीन का मुजफ्फरनगर में भव्य स्वागत, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मुजफ्फरनगर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों,  कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी के साथ उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दिग्गत नेताओं ने उनका स्वागत किया।
सुबह से शुरू हो गई थी स्वागत की तैयारियां
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन के स्वागत को लेकर मंगलवार सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलने लगा था। पूर्व प्रस्तावित दौरे के कारण सभी ने सिवाया टोल प्लाजा, खतौली, बिलासपुर चौराहे के पास मंच बनाकर बनानक, कोलकी टोल आदि स्थानों पर स्वागत स्थान बनाया था। जैसे ही उनका काफिला  मुजफ्फरनगर में दाखिल हुआ, पूरा वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने दिखाया नेताओं और मंत्री से ज्यादा उत्साह
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह उनका पहला दौरा था, जो ऐतिहासिक रहा है।  कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं ने कहा कि मुजफ्फरनगर में मिला यह ऐतिहासिक स्वागत केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प का जीवंत प्रमाण है। वहीं विधानसभ टिकट के दावेदार भी भारी काफिलों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे थे7
 आयोजन के दौरान मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रीय जनता का उनके स्नेह और भव्य नागरिक अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,  राज्य पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सतपाल पाल सहित बड़ी संख्या में नेतागण पहुंचे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 8 2 9 1
Total views : 419479

Follow us on