Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में आज नितिन नबीन का स्वागत, सहारनपुर रवाना होगा काफिला

मुजफ्फरनगर में आज नितिन नबीन का स्वागत, सहारनपुर रवाना होगा काफिला

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान आज मुजफ्फरनगर से होकर सहारनपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ से सहारनपुर जाते समय नितिन नबीन का काफिला मुजफ्फरनगर जिले में प्रवेश करेगा और विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 8:20 बजे सिवाया टोल मेरठ से स्वागत कार्यक्रम शुरू होगा।

How to Make a News Portal

इसके बाद खतौली बाईपास, कूकड़ा चौराहा स्थित टाटा मोटर्स, रोहाना टोल प्लाजा, नागल तथा कोलकी टोल प्लाजा पर स्वागत प्रस्तावित है। इसके बाद काफिला मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग से आगे बढ़ेगा। कूकडा बाईपास स्थित टाटा मोटर्स के पास भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से यहां स्वागत की तैयारियां की गई हैं। इसके बाद नितिन नबीन सहारनपुर पहुंचेंगे, जहां सरोवर पोर्टिको होटल में पश्चिम क्षेत्र के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व एमएलसी और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पश्चिमी यूपी दौरे में संगठनात्मक बैठकों और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद का कार्यक्रम भी शामिल है। 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 8 1 5 6
Total views : 419307

Follow us on