Select Language :

Home » एजुकेशन » खतौली बीईओ पंकज अग्रवाल का आगरा तबादला

खतौली बीईओ पंकज अग्रवाल का आगरा तबादला

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के तबादले किए गए हैं। बेसिक शिक्षा सचिव लाल मणि यादव द्वारा जारी 121 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली ब्लॉक में तैनात बीईओ पंकज अग्रवाल का नाम भी शामिल है।
तबादला नीति के तहत बीईओ पंकज अग्रवाल को खतौली ब्लॉक से स्थानांतरित कर आगरा जनपद में नवीन तैनाती दी गई है। हालांकि, शासन स्तर से जारी इस सूची में मुजफ्फरनगर जनपद को फिलहाल खतौली के स्थान पर कोई नया बीईओ नहीं मिला है।
 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जारी स्थानांतरण सूची में खतौली बीईओ पंकज अग्रवाल का नाम शामिल है और उन्हें आगरा भेजा गया है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें जल्द ही मुजफ्फरनगर से रिलीव (कार्यमुक्त) कर दिया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 6 1 5 9
Total views : 416711

Follow us on