
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/ गाजियाबाद। वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने तेजी से फैल रहे मुंह के कैंसर के एक बेहद जटिल मामले में 44 वर्षीय मरीज का एडवांस सर्जिकल ट्रीटमेंट कर उसे नया जीवन दिया है। मुजफ्फरनगर निवासी 44 वर्षीय मरीज अमित कुमार (बदला हुआ नाम) जीभ के कार्सिनोमा से पीड़ित थे और कैंसर की रफ्तार बेहद तेज थी।
मुजफ्फरनगर निवासी मरीज की जीभ के बाईं ओर एक सामान्य सा घाव हुआ था, जो महज तीन सप्ताह के भीतर तेजी से बढ़कर अंगूर के आकार (लगभग 3×3 सेंटीमीटर) का हो गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने मरीज को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में जीभ पर अल्सरयुक्त ट्यूमर और गर्दन की लिम्फ नोड्स में सूजन पाई गई।
अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. चिराग जैन और उनकी टीम ने जटिल प्रक्रिया अपनाते हुए मरीज की ‘लेफ्ट पार्शियल ग्लोसेक्टॉमी’ और ‘लेफ्ट मॉडिफाइड रेडिकल नेक डिसेक्शन’ सर्जरी की। इसमें जीभ के प्रभावित हिस्से को 1 सेंटीमीटर के सुरक्षित मार्जिन के साथ निकाला गया और गर्दन की संक्रमित लिम्फ नोड्स को भी हटा दिया गया।
डॉ. चिराग जैन ने बताया कि सर्जरी के दौरान ही निकाले गए टिशू सैंपल्स की बायोप्सी की गई, जिससे पुष्टि हुई कि कैंसर किनारों तक नहीं फैला था। मरीज ने सर्जरी को अच्छी तरह सहन किया और किसी भी जटिलता के बिना स्वस्थ हो गए। भर्ती होने के छह दिन बाद मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला साबित करता है कि मुंह के किसी भी घाव को तीन हफ्ते से ज्यादा नजरअंदाज न कर तुरंत जांच करानी चाहिए।
Post Views: 157













Total views : 416711