Select Language :

Home » एजुकेशन » श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज में बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए अनोखे मॉडल

श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज में बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए अनोखे मॉडल

लोकपथ लाइव, खतौली (मुजफ्फरनगर): श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज में शासन द्वारा संचालित ‘इंस्पायर अवॉर्ड योजना’ के तहत विद्यालय स्तरीय नवाचार गोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस गोष्ठी में बाल वैज्ञानिकों ने दैनिक जीवन की व्यावहारिक समस्याओं को हल करने वाले एक से बढ़कर एक अनूठे आइडिया प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बारिश में बिजली के खंभों में करंट उतरने से बचाव, दवा की गोली को सही अनुपात में काटने, अनाज की बोरी खराब होने की बाहर से पहचान, पौधों की वास्तविक पानी की जरूरत और फ्रिज में रखी सब्जी के खराब होने का पता लगाने जैसे कई उपयोगी नवाचार दिखाए। इसके अलावा खेतों में समान दूरी पर बीज बोने की तकनीक भी सराही गई।
प्रतियोगिता में अलसिफा, शबनूर, ईशा, कुमकुम, तन्मय, मोहम्मद सलीम, दीपांशी चौहान, नोमान, राधिका, दिव्यांशी, रामिशा और इलमा समेत कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार पेश किए। प्रस्तुत किए गए मॉडल्स में से पांच सर्वश्रेष्ठ विचारों का चयन कर उन्हें इंस्पायर अवॉर्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को मॉडल तैयार करने के लिए 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जिसके बाद वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। इस गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन रसायन प्रवक्ता राजकुमार जैन तथा संचालन प्रभारी विज्ञान अध्यापक मदन गोपाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दलीप सिंह, अतुल प्रताप, प्रमोद मोतला, नवीन जैन, सचिन जैन, मोनिका शर्मा और आयशा सहित समस्त विज्ञान शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 5 3 3 3
Total views : 415630

Follow us on