Select Language :

Home » राजनीति » नोएडा: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

नोएडा: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

79 वर्ष की उम्र में मेट्रो अस्पताल में ली अंतिम सांस
लोकपथ लाइव, नोएडा: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र (79) का बीती देर रात निधन हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले करीब एक सप्ताह से फेफड़ों (लंग्स) में संक्रमण के कारण गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थीं।

How to Make a News Portal

सत्यवती मिश्र के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें निष्कपट, धर्मपरायण और सबको सम्मान देने वाली गृहिणी बताया। इससे पूर्व शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अस्पताल पहुंचकर कलराज मिश्र से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। सत्यवती मिश्र का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:30 बजे नोएडा के सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। निधन की सूचना के बाद से ही कई वरिष्ठ भाजपा नेता और शुभचिंतक श्रद्धांजलि देने पहुँच रहे हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 5 3 3 3
Total views : 415630

Follow us on