
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिला अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग की गई कि शिक्षा मित्रों को सेवारत शिक्षकों की भांति विशेष टेट कराए जाने, 62 वर्ष की स्थाई सेवा नियमावली बनाए जाने, जिले के अंदर व बाहर स्थानांतरण कराया जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने कहा कि सरकार सेवारत शिक्षकों को विशेष टेट करा रही है। शिक्षामित्र को बीटीसी प्रशिक्षण भी सेवारत मानते हुए कराया गया है। इसलिए सरकार द्वारा शिक्षा मित्रोंको विशेष टेट के विज्ञापन में शामिल न किया जाना समझ से परे हैं और सरकार के इस निर्णय से शिक्षा मित्रों में रोष बना हुआ है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष नीरज त्यागी, नाजमा जैदी, जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली, भारती देवी, तबस्सुम, नीरज बालियां, मोनिका देवी,वीरपाल सिंह, गौहर खातून आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
Post Views: 50













Total views : 415630