
सहारनपुर में ध्वस्त हुई मस्जिद व मुजफ्फरनगर दंगे की 13वीं बरसी पर विवादित पोस्टरों पर अलर्ट पुलिस
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण और तेरह साल पहले मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े विवादित होर्डिंग्स व पोस्टरों के विवाद को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जनपद में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की दिशा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज को लेकर पूरे जनपद में अभेद्य सुरक्षा चक्र का खाका खींचा है। एसएसपी ने जिले में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए पूरे जिले को 4 सुपर जोन, 9 जोन और 22 सेक्टरों में विभाजित किया और सुरक्षा के अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।


एसएसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी तड़के से ही अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त पर उतरने के आदेश दे दिए थे, जिसका असर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नजर आ रहा है, जहां पुलिस बल पैदल गश्त कर रही है। वहीं प्रशासन ने धर्मगुरुओं और समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की सामूहिक अपील की गई है।

➡️जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर
➡️सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण के बाद सतर्कता
➡️ग्रामीण इलाकों मे पुलिस ने किया पैदल मार्च
➡️मुस्लिम धर्मगुरुओ से वार्ता कर की अपील
जिले में सुरक्षा चक्र विभाजन: 4 सुपर जोन और 22 सेक्टर
दरअसल सहारनपुर में मस्जिद पर बुल्डोजर चलने और दूसरी और मुजफ्फरनगर दंगों के विवादित पोस्टरों को लेकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। उसी रणनीति के तहत जनपद के कस्बों व अन्य क्षेत्रों में सीओ स्तर के नेतृत्व में पुलिस बल गश्त करते नजर आ रहे है, ताकि जुमे की नमाज शांति पूर्ण और जिले में सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम रहे। ऐसे में संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिलस प्रमुख ने आपात स्थिति से निपटने के लिए 17 क्विक रिस्पॉन्स टीमों (क्यूआरटी) को मुस्तैद किया गया है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी तड़के से ही अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त पर रहेंगे। धर्मगुरुओं और समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की सामूहिक अपील की गई है।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदिया मदरसे में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसपी सिटी अमृत जैन ने धर्मगुरुओं और जिम्मेदार लोगों से शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने फेक न्यूज और अफवाहों से सावधान रहने तथा बिना पुष्टि किसी खबर या वीडियो को शेयर न करने की हिदायत दी।
➡️जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर
➡️सहारनपुर में मस्जिद प्रकरण के बाद सतर्कता
➡️ग्रामीण इलाकों मे पुलिस ने किया पैदल मार्च
➡️मुस्लिम धर्मगुरुओ से वार्ता कर की अपील
नए रंगरूटों और नाइट पिकेट जवानों को निर्देश
बैठक के दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों, विशेष रूप से नए भर्ती हुए जवानों और रात में पिकेट ड्यूटी देने वाले कर्मियों को कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने आचरण, स्थिति की गंभीरता और किसी भी चूक से शांति व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की पूरी समझ होनी चाहिए। आमजन से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।











Total views : 414136