
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव और जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत रोल प्ले व पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अलका, विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका, और नोडल अधिकारी पूनम, दीपा, वंदना व शैली रंजन की देखरेख में संपन्न इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कला उत्सव के अंतर्गत कुल 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय वाद्य यंत्र, मूर्तिकला, निबंध और लेखन प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न वर्गों में एसडी गर्ल्स गांधी कॉलोनी, एसडी गर्ल्स झांसी की रानी, वैदिक पुत्री पाठशाला, और भगवंती एवं देवी मंदिर खतौली की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पुरस्कार अपने नाम किए। अनुराधा, आशीष कुमार और वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज के संगीत प्रवक्ता ताराचंद के निर्णायक मंडल ने कला उत्सव का मूल्यांकन किया।
वहीं, जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आयोजित रोल प्ले प्रतियोगिता में वैदिक पुत्री पाठशाला ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग का मूल्यांकन अनिल और प्रवीण के निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अब राज्य शिक्षा संस्थान, प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Post Views: 63













Total views : 413516