Select Language :

Home » एजुकेशन » यूपी बोर्ड की कापियों में बंधे मिले नोट, केंद्र प्रभारी सहित 12 प्रधानाचार्य तलब

यूपी बोर्ड की कापियों में बंधे मिले नोट, केंद्र प्रभारी सहित 12 प्रधानाचार्य तलब

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) प्रयागराज की वर्ष 2026 की कम्पार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर के परीक्षा केंद्र से जांच के लिए भेजी गईं बोर्ड कापियों के भीतर 50, 100 व 500 रुपये के नोट बंधे मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और केंद्र प्रभारी को तलब कर सुनवाई की गई।
गत 28 जुलाई  में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मुजफ्फरनगर में आयोजित कम्पार्टमेंट परीक्षा में लगभग 700 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जब कापियों का मूल्यांकन अन्य जिलों के केंद्रों पर शुरू हुआ, तो 12 विद्यालयों के 150 के करीब परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में 100 से 500 रुपये तक के नोट संलग्न मिले। प्रथम दृष्टया इसे अनुचित साधनों के प्रयोग और सामूहिक नकल की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है।
मामला संज्ञान में आते ही मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव ज्योति प्रसाद ने जीआईसी प्रधानाचार्य व केंद्र प्रभारी सुभाष चंद्र सहित संबंधित 12 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को तलब किया। सुनवाई के दौरान क्षेत्रीय सचिव ने लापरवाही पर प्रधानाचार्यों को कड़ी फटकार लगाई और उनका पक्ष सुना। क्षेत्रीय कार्यालय में बच्चों को भी बुलाया गया था।
मेरठ तलब किए गए मुजफ्फरनगर से इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य
  • श्री कुंदकुद जैन इंटर कॉलेज, खतौली
  • जीआईसी बडसू
  • आदेश इंटर कॉलेज
  • श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज, रतनपुरी
  • सर सय्यद इंटर कॉलेज, बुढ़ाना
  • एसडीएस इंटर कॉलेज, तितावी
  • किसान मजदूर इंटर कॉलेज, जसोई
  • जीआईसी कन्या इंटर कॉलेज, सिसौली
  • एसडी इंटर कॉलेज
  • नेशनल इंटर कॉलेज, दधेडू
  • भारत इंटर कॉलेज, नंगला मंदौड़
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) हरिकेश यादव ने बताया कि उनके संज्ञान कापियों में नोट बंधे होने का मामला है, लेकिन जांच क्षेत्रीय कार्यालय से चल रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 3 6 7 6
Total views : 413516

Follow us on