Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम में ‘श्री अन्न’ से सेहतमंद भविष्य का संदेश

मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम में ‘श्री अन्न’ से सेहतमंद भविष्य का संदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। देश में मोटे अनाज (मिलेट्स) के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए श्रीराम कॉलेज में उत्तर प्रदेश मिलेट्स श्री अन्न पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कार्यक्रम हआ। कृषि विभाग के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर की संकल्पना से जोड़ना और पारंपरिक अनाजों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, कृषि उपनिदेशक प्रमोद सिरोही, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल एवं डीन एकेडमिक्स डॉ. विनीत कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने बताया कि भारत की पारंपरिक भोजन व्यवस्था में बाजरा, ज्वार, रागी, कुटकी, कोदो और सावां जैसे अनाजों का विशेष महत्व रहा है। आधुनिक जीवन शैली में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का चलन बढ़ा है, जबकि रागी जैसे मिलेट्स कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं। इस अवसर पर गृह विज्ञान, कृषि और बायोसाइंस विभाग के छात्रों द्वारा मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों और नवाचार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। डेजर्ट में प्रथम राजभरती, द्वितीय- शगुन, तृतीय- इकरा रहे। फास्ट फूड में प्रथम मुस्कान, द्वितीय- कंचन, तृतीय- हिमांशु व विक्रांत रहे। फ्राइड फूड में प्रथम शाकिर आलम, द्वितीय- संजीव, तृतीय तुषार व रिजवान रहे। पेय पदार्थ में प्रथम निधि, द्वितीय वर्तिका, तृतीय रंजन कुमार रहे। डिनर डिश में प्रथम विंध्याचल, द्वितीय ऋचा, तृतीय शिवानी रही। इवनिंग स्नैक में प्रथम खुशी गर्ग, द्वितीय गुंजन, तृतीय इकरा रहे। ब्रेकफास्ट में प्रथम प्रियांशी, द्वितीय शिफा, तृतीय दीपक रहे। बेक्ड फूड में प्रथम सुप्रिया, द्वितीय सेजल, तृतीय शिवानी कुमारी रहे। फर्मेंटेड फूड में प्रथम हर्ष कुमार, द्वितीय- शुभ्रा, तृतीय मो. मुबाशिर रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल धीमान ने किया। इस दौरान डॉ. मोहम्मद नईम, डॉ. श्वेता राठी, डॉ. विपिन सैनी सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 3 6 7 6
Total views : 413516

Follow us on