
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली:एस.डी. पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री संजीव सिंघल को विद्यालय का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि संजीव सिंघल के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा तथा अपनी ऐतिहासिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
1917 में चांदनी चौक से रोपा गया था शिक्षा का पौधा
संस्था के प्रबंधक एवं सचिव प्रदीप शरण, समिति सदस्य धीरजधर गुप्ता, सुभाष गोयल तथा पूर्व निगम पार्षद अशोक जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि एस.डी. पब्लिक स्कूल की नींव वर्ष 1917 में लाला लक्ष्मण दास जी द्वारा चीरा खाना, चांदनी चौक में रखी गई थी। शिक्षा के प्रसार और समाज को शिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह छोटा सा प्रयास आज 109 वर्षों की सुदीर्घ यात्रा पूरी कर एक विशाल व वटवृक्ष रूप ले चुका है। इस संस्था ने बीते एक दशक से अधिक समय में हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उच्च संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्य प्रदान किए हैं।
पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रहा सामाजिक व शैक्षिक मिशन
प्रबंधकों ने बताया कि संस्थापक लाला लक्ष्मण दास जी के निधन के पश्चात उनके सुपुत्र लाला बृजभूषण शरण जी ने इस मिशन को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया। वर्तमान में उनके पौत्र प्रदीप शरण जी अपने पूर्वजों की इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर समृद्ध कर रहे हैं।
पूर्व अध्यक्ष स्व. भुवन मोहन जी को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री भुवन मोहन जी के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि विद्यालय के विकास और प्रगति में उनके द्वारा दी गई समर्पित सेवाओं को सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा।
आधुनिक शिक्षा और संस्कारों पर रहेगा जोर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव सिंघल के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए प्रबंध समिति ने कहा कि विद्यालय अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को सहेजते हुए आधुनिक शिक्षा, डिजिटल तकनीकों, चरित्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करेगा
Post Views: 224












Total views : 412278