Select Language :

Home » एजुकेशन » जीडी गोयनका स्कूल में खेलकूद व केक कटिंग के साथ मना शिक्षक दिवस

जीडी गोयनका स्कूल में खेलकूद व केक कटिंग के साथ मना शिक्षक दिवस

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नगर स्थित जी०डी० गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान, समर्पण एवं अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु एक विशेष एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे विद्यालय प्रांगण में उल्लास, आत्मीयता और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं अन्य गतिविधियों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्रों के म्यूजिक बैंड की शानदार प्रस्तुति रही, जिसकी धुनों पर शिक्षकगण भी झूम उठे और बच्चों के इस टैलेंट की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के मनोरंजन और आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से कई रोचक खेल व मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने भी सभी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद पूरे विद्यालय परिवार ने एक साथ मिलकर केक काटा और शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजलि आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनके निस्वार्थ परिश्रम और मार्गदर्शन की सराहना की। अंत में सभी शिक्षकों ने इस यादगार आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 9 4 4
Total views : 411203

Follow us on