
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले पूर्व सांसद मलूक नागर को लेकर शुक्रवार को पाल-धनगर समाज सहित सपा नेताओं में भारी विरोध रहा। जनकपुरी में सपा नेताओं और पाल-धनगर समाज की एक अहम बैठक हुई, जिसमें मलूक नागर को चेतावनी देते हुए माफी मांगने सहित अन्य बातों पर मंथन हुआ। बैठक के बाद आक्रोशित पदाधिकारियों व लोगों ने अहिल्याबाई चौक पर पूर्व सांसद मलूक नागर के पोस्टर को फूंककर विरोध दर्ज किया।
फोटो परिचय- जनकपुरी में बैठक करते सपा नेता व पाल-धनगर समाज के लोग।
———————————————————————————


जनकपुरी में हुई सपा व पाल-धनगर समाज के नेताओं की बैठक
जनकपुरी में एक बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव विनय पाल ने कहा कि सहारनपुर रैली में जिस प्रकार सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के लिए आरएलडी नेता एवं पूर्व सांसद मलूक नागर ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया, वह बेहद निंदनीय है। यह केवल श्यामलाल पाल का व्यक्तिगत अपमान नहीं है, बल्कि पूरे पाल, धनगर और पिछड़े समाज के स्वाभिमान पर चोट है। उन्होंने आरएलडी के वरिष्ठ मंचस्थ नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे बयानों पर ताली बजाना सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने जैसा है। बैठक ने दर्शन सिंह धनगर सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भी पूर्व सांसद के बडबोले पन पर सवाल उठाए।
डा. सतेंद्र पाल के नेतृत्व में जलाया मलूक नागर का पोस्टर
अहिल्याबाई चौक पर सपा नेता डॉ. सतेंद्र पाल और अन्य लोगों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। वहां चेतावनी दी कि यदि मलूक नागर और राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो पाल-धनगर समाज और पूरा पिछड़ा वर्ग आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोट की ताकत से इसका करारा जवाब देगा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के लोग ने मलूक नागर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पोस्टर को आग के हवाले कर दिया गया।
इस दौरान दर्शन सिंह धनगर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति पाल, वरिष्ठ सपा नेता डा. सतेंद्र पाल, यशपाल राणा, सुमित पाल, विवेक पाल, राहुल पाल, विशेष पाल, मोनू पाल, देव पाल, नीरज पाल, प्रिंस पाल और सावन समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Views: 178













Total views : 410452