
लोकपथ लाइव, लखनऊ। रक्षाबंधन के पर्व पर योगी सरकार ने प्रदेश की बहनों को निःशुल्क बस यात्रा की बड़ी सौगात दी। परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं ने उठाया। एक ही दिन में प्रदेशभर में 45 लाख से अधिक महिलाओं ने निःशुल्क बस यात्रा का दावा किया गया है।
रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों के लिए सरकार की यह पहल राहत लेकर आई। निःशुल्क यात्रा के चलते महिलाओं को आने-जाने के खर्च से भी राहत मिली। प्रदेश सरकार की पीआरओ टीम की पीआरओ टीम ने बताया की रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका प्रदेशभर में व्यापक असर देखने को मिला। योगी सरकार ने इसे महिला सम्मान और सुविधा से जुड़ी पहल बताते हुए पर्व पर बहनों को विशेष सौगात दी है।
Post Views: 55













Total views : 406156