Select Language :

Home » एजुकेशन » India’s Best Teacher Award के लिए साक्षी देशवाल का चयन

India’s Best Teacher Award के लिए साक्षी देशवाल का चयन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। PM SHRI GIC पुरकाजी की सहायक अध्यापिका साक्षी देशवाल ने अपनी नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के बल पर India’s Best Teacher Award-2026 की चयन प्रक्रिया में अंग्रेजी विषय वर्ग में उत्तर प्रदेश से चयनित होकर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है। शिव नादर फाउंडेशन और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सैद बिजनेस स्कूल की ओर से शुरू किए गए इस पुरस्कार का उद्देश्य असाधारण शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही भारत में शिक्षण पेशे को नई पहचान और प्रतिष्ठा दिलाना है। पुरस्कार के लिए देशभर से करीब 8000 शिक्षकों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से विभिन्न विषय-वर्गों में उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया। अंग्रेजी विषय वर्ग में उत्तर प्रदेश से साक्षी देशवाल का चयन उनके कक्षा-कक्ष में उत्कृष्ट शिक्षण, नवोन्मेषी एवं प्रभावी शिक्षण-पद्धतियों, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और सीखने के परिणामों में सुधार लाने वाले रचनात्मक प्रयासों के आधार पर हुआ।

How to Make a News Portal

साक्षी देशवाल अंग्रेजी शिक्षण को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय कला, संगीत, ICT, गतिविधि आधारित और अनुभवात्मक शिक्षण से जोड़ने के लिए जानी जाती हैं। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा मिला है। पुरस्कार की चयन प्रक्रिया में सरकारी और निजी विद्यालयों से कुल 16 शिक्षकों को विजेता के रूप में सम्मानित किया जाना है, जिनमें आठ सरकारी और आठ निजी विद्यालयों के शिक्षक शामिल होंगे। नामांकन प्रक्रिया एक मई से 31 जुलाई 2026 तक चली, जबकि अंतिम पुरस्कार समारोह 4 और 5 सितंबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर स्थित शिव नादर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। साक्षी देशवाल के चयन पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए इसे विद्यालय और मुजफ्फरनगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह ने भी साक्षी देशवाल और विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकारी विद्यालयों में नवाचार, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रेरक मिसाल है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 7 8 5 0
Total views : 406005

Follow us on