Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बीएसए का बघरा ब्लॉक के स्कूलों में औचक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

बीएसए का बघरा ब्लॉक के स्कूलों में औचक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बुधवार, 19 अगस्त को जनपद के ब्लॉक बघरा स्थित परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित होती पाई गईं। निरीक्षण के दौरान अधिकांश विद्यालयों में भौतिक स्थिति, पेयजल, शौचालय व्यवस्था और शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया।
निरीक्षण की शुरुआत सुबह 10:00 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय काज़ीखेड़ा से हुई, जहाँ पंजीकृत 51 बच्चों में से 47 छात्र उपस्थित मिले। यहाँ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  प्रियंका चंद्रा आकस्मिक अवकाश पर थीं, जबकि शेष स्टाफ मौजूद था। इसके बाद सुबह 10:18 बजे प्राथमिक विद्यालय काज़ीखेड़ा में 73 में से 66 बच्चे उपस्थित पाए गए, जहाँ सहायक अध्यापिका  पूजा दीक्षित आकस्मिक अवकाश पर रहीं।
पूर्वाह्न में बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय गढ़ी देसराज और उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी देसराज का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय में शत-प्रतिशत यानी सभी 35 नामांकित बच्चे उपस्थित मिले, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी पंजीकृत सभी 17 छात्र-छात्राएं कक्षा में मौजूद पाई गईं। इसके बाद पूर्वाहन 11:32 बजे प्राथमिक विद्यालय बघरा-3 के निरीक्षण में पंजीकृत 142 बच्चों में से 127 बच्चे उपस्थित मिले। यहाँ सहायक अध्यापिका श्रीमती बुशरा अफरोज बाल्य देखभाल अवकाश (CCL) पर रहीं। दोपहर 12:51 बजे प्राथमिक विद्यालय जागाहेड़ी के निरीक्षण में 48 में से 31 छात्र उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में बच्चे आंशिक रूप से ही यूनिफॉर्म में मिले। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और शैक्षणिक स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी बच्चों का प्रतिदिन पूर्ण यूनिफॉर्म में विद्यालय आना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए। सभी स्कूलों में पेयजल हेतु सबमर्सिबल व हैंडपंप और शौचालय क्रियाशील अवस्था में मिले तथा एमडीएम निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनता पाया गया।

बाल वाटिका की शिक्षा बेहतर करने को बीएसए कार्यालय में प्रशिक्षण

 

निरीक्षण के दौरान बीएसए द्वारा जारी मुख्य दिशा-निर्देश:
  1. निपुण लक्ष्य और ऐप: सभी कक्षाओं में ‘निपुण लक्ष्य/तालिका’ अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए। कक्षा 1 से 5 तक के अधिकतम बच्चों को निपुण बनाने के लिए ‘निपुण प्लस ऐप’ पर उनका नियमित आकलन सुनिश्चित किया जाए।
  2. एमडीएम में शिक्षकों की सहभागिता: मध्याह्न भोजन (MDM) वितरण के समय प्रतिदिन विद्यालय का कम से कम एक शिक्षक स्वयं बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेगा। इसकी प्रतिदिन जीपीएस (GPS) फोटो व वीडियो मोबाइल में सुरक्षित रखनी होगी।
  3. एमडीएम सैंपल: एमडीएम योजना के तहत रोजाना तैयार होने वाले भोजन का एक सैंपल सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।
  4. सफाई और रखरखाव: बारिश के मौसम को देखते हुए सभी विद्यालयों की छतों की सफाई कराई जाए ताकि पानी का रिसाव न हो। साथ ही सफाई कर्मचारियों का अलग रजिस्टर मेंटेन कर उनसे नियमित सफाई कराई जाए।
  5. स्मार्ट क्लास का संचालन: जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हेतु स्मार्ट एलईडी लगी हैं, उन्हें बंद न रखा जाए और पठन-पाठन में उनका नियमित प्रयोग सुनिश्चित हो।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 4 0 1 0
Total views : 400886

Follow us on