Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » पुलिस लाइन: स्वतंत्रता दिवस की शाम देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर

पुलिस लाइन: स्वतंत्रता दिवस की शाम देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भव्य सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं और पुलिस परिवार के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस परिवार और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जिम्मेदारी भी जुड़ी है। उन्होंने बच्चों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान तिरंगा ध्वज फहराया गया और पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। वहीं वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों को डॉ. नीलम राय वर्मा ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 2 6 7 2
Total views : 398926

Follow us on