Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » रावण के वेश में कांवड़ लेकर निकले मूलचंद त्यागी

रावण के वेश में कांवड़ लेकर निकले मूलचंद त्यागी

लोकपथ लाइव,मुजफ्फरनगर। दिल्ली निवासी मूलचंद त्यागी इस बार हरिद्वार से गंगाजल लेकर रावण के वेश में कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने इस अनोखे स्वरूप के पीछे का उद्देश्य बताया।

How to Make a News Portal

मूलचंद त्यागी ने कहा कि उनका मकसद किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज को महिलाओं और बहनों की सुरक्षा का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पौराणिक कथाओं में रावण को अपनी बहन के सम्मान के लिए खड़ा होने वाले पात्र के रूप में भी देखा जाता है, उसी भाव को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने यह वेश धारण किया है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी माता और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव सजग रहना चाहिए। उनका कहना था कि समाज तभी मजबूत होगा, जब महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलेगी।

रावण के वेश में कांवड़ लेकर चल रहे मूलचंद त्यागी को देखने के लिए मुजफ्फरनगर में लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों और श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनकी यह अनोखी कांवड़ यात्रा पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 2 0 3
Total views : 392884

Follow us on