Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जनसुनवाई में मुजफ्फरनगर पुलिस का डंका, यूपी में पाया पहला स्थान

जनसुनवाई में मुजफ्फरनगर पुलिस का डंका, यूपी में पाया पहला स्थान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पर जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने में मुजफ्फरनगर पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने यह गौरवपूर्ण मुकाम हासिल किया है। जुलाई 2026 की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरनगर पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायती पत्रों का बिना किसी डिफाल्टर के शत-प्रतिशत, पारदर्शी और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण किया, जिसके चलते उन्हें राज्यभर में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
इस बड़ी सफलता की खास बात यह रही कि जनपद के सभी 21 थानों ने भी अपने स्तर पर बेहतरीन कार्यशैली का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में पहला स्थान पाया है। आईजीआरएस शाखा, थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों और जांच अधिकारियों के अथक प्रयास से हर पीड़ित की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सका। इस ऐतिहासिक और शानदार उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आईजीआरएस शाखा समेत समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीगण के उत्कृष्ट कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी पीड़ित जनता की सेवा के लिए इसी तरह की संवेदनशील, पारदर्शी और बेहतर कार्यशैली को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 4 1
Total views : 392487

Follow us on